Wednesday 25 November 2015

गणपति-टावर,वैशाली नगर की तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण|

भू-माफियाओं द्वारा गणपति-टावरवैशाली नगर की तीसरी मंजिल पर जे.डी.ए. द्वारा की गयी सीलिंग की कार्यवाही के बावजूद अवैध मंजिल का निर्माण कर किया गया है|स्थानीय व्यापारियों के कई बार शिकायत करने के बावजूद जे.डी.ए. के अधिकारी इन भूमाफियाओं के आगे नतमस्तक होते नजर आ रहे है यही कारण है की जनवरी 2015 को सीलिंग की कार्यवाही करने के बावजूद भू-माफिया द्वारा सीलिंग हटा कर पुनः निर्माण करवा दिया|वर्तमान में करीब 2700 वर्ग फीट के इस अवैध निर्माण को भू-माफिया द्वारा बेचने का प्रयास किया जा रहा है|संस्था द्वारा इसकी शिकायत जे.डी.ए.कमिश्नर को की गयी है|

Thursday 5 November 2015

मध्यम मार्ग मानसरोवर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना|

संस्था द्वारा दिनांक 25/10/15 को राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबर "अफसरों ने दबाए हाई कोर्ट के आदेश" पर नगर निगम जयपुर को अपना परिवाद दर्ज करवा कर सम्बंधित अधिकारियों पर कोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर कार्यवाही करने को कहा है साथ ही साथ मध्यम मार्ग मानसरोवर पर होने वाले भू-विनियम के विपरीत निर्माण करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने को कहा है|

एक अन्य संस्था द्वारा भूमि चाहने पर आपत्ति|

संस्थान द्वारा एक और संस्था द्वारा जे.डी.ए. से  भूमि चाहने पर आपत्ति प्रकट की है,भू-आवंटन निति के अनुसार उक्त संस्था द्वारा अपने तीन साल के वित्तीय दस्तावेज और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट नहीं पेश की गयी थी|

Monday 2 November 2015

जे.डी.ए. क्षेत्र में दो संस्थाओं द्वारा भूमि चाहने पर आपत्ति|



नेशन इंटरेस्ट द्वारा “राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए भूमि आवंटन निति” के तहत दो संस्थाओं द्वारा भूमि चाही जाने पर आपत्ति दर्ज करवाई गयी है|उक्त दोनों संस्थानों  की महज कुछ लाख की आय है परन्तु उनके द्वारा करोडो रुपयों के प्रोजेक्ट की डी.पी.आर. जे.डी.ए. को पेश की गयी है, दोनों संस्थाओं के करीब पांच सदस्य दोनों संस्थाओं के भी सदस्य है तथा दोनों संस्थाओं के सचिव एक ही व्यक्ति है|दोनों संस्थाओं के भूमि मांगने के उद्देश्य भी सामान है|

गणपति-टावर,वैशाली नगर की तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण|

भू-माफियाओं द्वारा गणपति-टावरवैशाली नगर की तीसरी मंजिल पर जे.डी.ए. द्वारा की गयी सीलिंग की कार्यवाही के बावजूद अवैध मंजिल का निर्माण कर किय...